Thursday, October 29, 2020

का सखि साजन?

  कहमुकरी चार पंक्ति का छंद होता है जिसमें दो सखियों के बीच प्रश्न और उत्तर का खेल होता है।पहली सखी 3 पंक्तियों में किसी वस्तु या विषय के संकेत देती है फिर दूसरी सखी उसका उत्तर देती हैकि हे सखि क्या ये साजन(क्योंकि संकेतों से ऐसा ही आभास होता है) है।तब पहली सखी उसके उत्तर को गलत बताकर मिलता जुलता उत्तर देती है जो पहले दिए गए संकेतों पर सटीक बैठता है।प्रत्येक पंक्ति में 16 मात्राएँ होती हैं।8 मात्रा पर यति उत्तम मानी जाती है।यद्द्यपि कभी कभी 7 मात्रा पर भी स्वीकार्य है।आशा है आपको ये कहमुकरियां पसन्द आएँगी।



1.

नयन समावे,मन हरसावे

विचार नगरी,राज सजावे

होत पराया,लागे अपना

का सखि साजन?ना सखि सपना।

2.

सब रंग बिरंगे,खेल खिलौने

सब जंतर मंतर,जादू टोने

ना बहलावे,कुछ उपचार

का सखि साजन?ना सखि प्यार।

3.

उसको चाहूँ,गले लगाना

गले लगाकर,चैना पाना

उसपे लुटता ,मेरा प्यार 

का सखी साजन?नही सखि हार।

4.

राम करें जो,मन के चाहे

देखत कर दूं,आगे बाँहें

उनसे मेरा,मोह का बन्धन

का सखि साजन?नही सखि कंगन।

5.

रात भये उर,से लग जाता

भौर भये तक,तन सहलाता

मन को भावे,सगरी रतिया

का सखि साजन?ना सखि तकिया।

                          ~सतीश रोहतगी

संकेत

उपचार=उपाय

चैना=आराम चैन

भये तक=होने तक

उर=गले,आलिंगन

सगरी रतिया=सारी रात



#शायरी

#कविता

#हिंदी कविता

#shayri

#shayari

#SatishRohatgi


19 comments:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (३१-१०-२०२०) को 'शरद पूर्णिमा' (चर्चा अंक- ३८७१) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया मेरे लिए नया है
    सीखना पड़ेगा ! :-)

    ReplyDelete
  4. सुंदर कहमुकरियां

    ReplyDelete
  5. बढ़िया

    अब छंदबद्ध रचनाएं बहुत कम लिखी जा रही हैं।
    आपका प्रयास सराहनीय है।


    साधुवाद 🙏
    सादर,
    डॉ. वर्षा सिंह

    ReplyDelete
  6. सतीश जी,
    मैं already आपके ब्लॉग स्वरांजलि को बहुत पहले से follow कर रही हूं। कृपया followers की सूची पर दृष्टिपात करने का कष्ट करें।


    🙏
    सादर,
    डॉ. वर्षा सिंह

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी हो सकता है गलती से मैंने आपके पोस्ट पर ऐसा कोई कमेंट मैंने कर दिया हो।

      फॉलो करने के लिए आपका आभार।यह मेरे लिए पुरस्कार के समान है

      Delete
  7. सुन्दर प्रस्तुति ।

    ReplyDelete

Featured post

मैं समन्दर तो नही

 मैं समंदर तो नहीं कि दिल में उठे हर तूफान को सह लूँ तुम जब हंसकर गैरों से मिलती हो तो मैं परेशान होता हूँ                                  ...